छछरौली: 3 अप्रैल को छछरौली में होगी भाजपा की विजय संकल्प रैली, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने किया रैली स्थल का दौरा
3 अप्रैल को छछरौली की अनाज मंडी में भाजपा की विजय संकल्प रैली होने जा रही है जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मंगलवार को रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है।