प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
................................................
राजगीर महोत्सव–2026 के अवसर पर ग्राम श्री मेला का भव्य शुभारंभ
माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने फीता काटकर किया विधिवत उद्घाटन, विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण
राजगीर (नालंदा), 26 नवंबर 2026 : राजगीर महोत्सव–2026 के भव्य शुभारंभ के अवसर पर आज ग्राम श्री मेला–2026 का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार, श्री श्रवण कुमार जी द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर मेले में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकासात्मक उपलब्धियों को आमजन के समक्ष प्रदर्शित किया गया।
उद्घाटन के पश्चात माननीय मंत्री महोदय ने मेले में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों द्वारा प्रदर्शित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पर्यटन विभाग, बुनियाद केंद्र, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा विभाग, मद्य निषेध विभाग, श्रम संसाधन विभाग, पंचायती राज विभाग, एकीकृत बाल विकास परियोजना, महिला एवं बाल विकास निगम, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जीविका, वन प्रमंडल, पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी जिला बैंक कार्यालय, नालंदा, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, नालंदा, परिवहन कार्यालय, नालंदा, नालंदा विश्वविद्यालय, सैनिक स्कूल नालंदा, कल्याण विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मिशन हरियाली, कृषि विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Shrawon kumar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#rajgirmahotsav
5 views | Nalanda, Bihar | Nov 26, 2026