कुंठवा पंचायत में बदलाव का संकल्प, भारतसिंह बोले- ऐसा काम करूंगा कि दोबारा किसी और को चुनना नहीं पड़ेगा!
.
#Rajsamandnews #panchyatelection #Jaivardhannews
राजसमंद जिले की कुंठवा ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी भारतसिंह चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने पंचायत में मूलभूत सुविधाओं की कमी को प्रमुख मुद्दा बताते हुए विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है। भारतसिंह ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे ऐसा काम करने का प्रयास करेंगे कि अगले चुनाव में लोगों को किसी दूसरे विकल्प की तलाश न करनी पड़े। उन्होंने गांवों में सड़क निर्माण, नालियों की व्यवस्था, साफ-सफाई, खेल मैदानों के विकास और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।