मजेरा के लिए 100 दिन में सड़क, पानी की समस्या दूर करने का लक्ष्य , सीता देवी मैदान में #rajsamandnews
राजसमंद। ग्राम पंचायत मजेरा से सरपंच प्रत्याशी सीता देवी के विजन को लेकर उनके पति गणेश सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि यदि जनता सीता देवी को सेवा का अवसर देती है, तो सबसे पहले पंचायत में नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंचायत में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। गणेश सिंह ने क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने की बात कहते हुए एक दिन छोड़कर एक दिन पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास करने का भी आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने 100 दिनों के भीतर सड़क निर्माण करवाने का लक्ष्य बताया। अब देखना होगा कि मजेरा की जनता इन विकास संबंधी वादों पर कितना भरोसा जताती है और आगामी चुनाव में किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।
GramPanchayatMajera
MajeraPanchayat
Sarpanchchunav
PanchayatElections