कोयल पंचायत में विकास के संकल्प के साथ मैदान में अंकिता जैन, फूलचंद गोटी बोले- डबल पावर से करेंगे जनसेवा
.
राजसमंद जिले की कोयल पंचायत से सरपंच प्रत्याशी अंकिता जैन विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें मौका देती है तो वे पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहेंगी। वहीं, समाजसेवी फूलचंद गोटी ने कहा कि उन्होंने किसी पद पर नहीं रहते हुए भी निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की और क्षेत्र में विकास कार्य करवाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल पद तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की जरूरतों को समझकर उनके बीच रहना उनकी प्राथमिकता रही है।
.
#Rajsamandnews #Jaivardhannews #Sarpanchchunav