मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज पीएम श्री विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की मांग
मोहम्मदगंज प्रखंड स्थित पीएम श्री विद्यालय की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यालय में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। कक्षाओं में ब्लैकबोर्ड जर्जर अवस्था में हैं, पंखे खराब पड़े हैं तथा छात्रों को पर्याप्त शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना करना मुश्किल है।