मंझनपुर: करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के डर से छात्रा ने छोड़ा विद्यालय, पुलिस से की शिकायत
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा ने छेड़छाड़ के डर से विद्यायल जाना छोड़ दिया है। बताया जा रहा है। कि वह जब भी स्कूल जाती या कोई अन्य काम से घर से बाहर निकलती है। तो उसके साथ पड़ोसी युवक छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर ऊपर घर वालों को जान से मारने की धमकी देता है। भाई ने विरोध किया तो तमंचा सटाकर उसको भी धमकी दिया है।