मंझनपुर: मंझनपुर में जिलाधिकारी ने बहुद्देशीय पशु चिकित्सा सचल वाहनों को टीकाकरण सहित हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
डीएम ने कलेक्ट्रेट से समस्त बहुद्देशीय पशु चिकित्सा सचल वाहनों को टीकाकरण सहित हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0 के0 सागर उपस्थित रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 15 जुलाई 2024 से खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का चतुर्थ चरण जनपद में प्रारंभ किया जा रहा है।