मंझनपुर: करारी में बरामद हुआ सातवीं मुहर्रम का जुलूस अज़ादारो का उमड़ा जनसैलाब
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के करारी कस्बे का सातवीं मुहर्रम का जुलूस ऐतिहासिक रूप से रविवार शाम में बरामद किया गया है।सातवीं मुहर्रम के इस जुलूस में ज़ुल्ज़ना और अलम की ज़ियारत हुई है।करारी कस्बे के किंग नगर मुहल्ले में बरामद जुलूस में अंजुमन अब्बासिया द्वारा सीनाजनी और मातम दारी हुई है।शिया समुदाय के अलावा अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए हैं।