मंझनपुर: नारा चौकी क्षेत्र में वन विभाग के इशारे में धरासाई हुआ हरा पेड़, साक्ष्य मिटाने के लिए जेसीबी से पेड़ की जड़ को फिकवाया
दोआबा में वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर है। रविवार की सुबह सदर कोतवाली के नारा चौकी क्षेत्र में दबंगों के इशारे पर लकड़हारों ने हरा पेड़ काटकर धरासायी कर दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए जेसीबी से पेड़ की जड़ को खुदवाकर फेंकवा दिया गया। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत वन विभाग के जिम्मेदारों से की गई।