राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को गंजडुण्डवारा नगर एवं समीपवर्ती गांव गनेशपुर के पंचायत भवन पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉर्डन पब्लिक स्कूल, निदा पब्लिक स्कूल, ज्ञान दीप विद्या मंदिर, न्यू इरा पब्लिक स्कूल और रॉयल चिल्ड्रन्स पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।