गुर्जर समाज के चौधरी बनने पर अर्जुन सिंह का रानीपुर में भव्य स्वागत, गुर्जर समाज के चौधरी बनने के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह का गांव रंजीतपुर के रानीपुर में गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस सम्मान समारोह का आयोजन महिपाल आर्य के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर अर्जुन सिंह को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, भाईचारे और विकास को लेकर सकारात्मक विचार साझा किए गए।
आयोजक महिपाल आर्य ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की मजबूती और एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है।
📍 राष्ट्रीय कदम न्यूज़
#ArjunSingh #GurjarSamaj #Ranjitpur #Ranipur #MahipalArya #Haryana #गुर्जरसमाज #अर्जुनसिंह #राष्ट्रीयकदमन्यूज़
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 7, 2026