सरकार से मंगें मनवाने के लिए किसानों को अपनी कुर्बानियां देनी पड़ रही है-गुरनाम सिंह चढूंनी
गन्नें के रेट को लेकर दो दिसंबर को किसान कुरूश्रेत्र में करेगें विशाल मींटिग
इन्द्री : गन्नें का रेट 600 रूपए प्रति किवंटल करने की मांग को लेकर प्रदेश में गन्ना उत्पादक किसान पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है। भादसों शूगर मिल भादसों में भी किसान कई दिनों से मिल प्रांगण में धरने पर बैठे हुए है। अब की बार किसानों की सभी यूनियनों ने मिलकर हरियाणा सांझा सघर्ष मोर्चा बनाकर इस आंदोलन को सरकार के खिलाफ लड़ने का एलान किया है। इसी कड़ी में आज भादसों मिल में हुई किसानों की एक मींटिग में सभी यूनियनों ने इक_ा होकर आगामी रणनीति बनाई। इस अवसर पर किसान यूनियन चढऩी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, रामपाल चहल, मनजीत लालर, राहुल कलसौरा, जोगिन्द्र नैन सहित कई अन्य किसान नेताओं ने इस मींटिग में शिरकत कर संबोधित किया। इस अवसर पर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। सरकार ने केवल 15 रूपए गन्ने के रेट में वृद्धि कर किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी मांगों को मनवाने के लिए सडक़ों पर बैठने का मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली में हुए किसान आंदोलन में भी 750 किसानों को अपनी जानेंं देनी पड़ी थी ओर अब फिर किसानों को अपनी कुर्बानियां देने पर मजबूर किया जा रहा है। चढूंनी ने कहा कि कोआपरेटिव मिलों में भ्रष्टाचार होने की वजह से घाटे पड़ रहे है। अब की बार तो सभी मिलों को मुनाफा हो रहा है लेकिन फिर भी सरकार गन्ने के रेट को नहीं बढ़ा रही है। चीनी तो महंगी हो रही है उसकी खोई भी बहुत महंगी बिक रही है। उन्होंने का कि प्रदेश का मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री कह रहे है कि हम फसलें एमएसपी पर खरीद रहे है जबकि किसान को अपनी फसल बेचनें के लिए मंडिय़ों में धक्के खाने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि दो दिंसबर को कुरूश्रेत्र में होने वाली विशाल मींटिग प्रदेश की राजनीति की नई दिशा तय करेगी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कारपोरेट घरानों का चमचा बना हुआ है। प्रदेश की सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कलम कभी भी किसानों के हित के लिए काम नहीं करती है। रतनमान ने कहा कि किसानों को अपने हाथ मजबूत करने होंगे तभी सही हिसाब होगा। यह लड़ाई किसी एक की नहीं बल्कि सब की सांझी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने एक दिंसब