एकमा: पकवा इनार के पास सरकारी जमीन से अधिक्रमण हटाने की तैयारी हुई तेज , 20 लोगों पर नोटिस जारी
Ekma, Saran | Aug 21, 2026 रसूलपुर थाना क्षेत्र के पकवान इनार के समीप सरकारी गैर मजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अतिक्रमण हटाने को लेकर करीब 20 लोगों को अंतिम प्रपत्र नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से संबंधित लोगों को सरकारी जमीन से अपना कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है नहीं हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।