अक्टूबर को लगाए गए शिविर में 248 मतदाताओं के हुए आवेदन प्राप्त
9 अक्टूबर को भी 1035 मतदान केन्द्रों पर लगेंगे विशेष शिविर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में छूटे हुए एवं नवीन पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शहडोल जिले के मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष शिविर के प्रथम दिन 7 अक्टूबर को जिले में छूटे हुए 248 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में 150, जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में 54 तथा जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में 44 मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन 9 अक्टूबर को भी जिले के सभी 1035 मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में अभी तक नहीं जुड़ा है, नवीन मतदाता तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें।
विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र मतदाताओ से निर्धारित शिविर में पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Election Commission of India #शहडोल #shahdol
1 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026