सुपरसीडर मशीन से एक ही बार में हो रही जुताई, खाद और गेहूँ की बोनी
---
सहायक कृषि यंत्री नेहा द्विवेदी ने जानकारी दी है कि रबी सीजन में गेहूँ की बुआई को आसान और किफायती बनाने के लिये जिले में सुपरसीडर मशीन का उपयोग किसानो द्वारा किया जा रहा है।
कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित निजी कस्टम हायरिंग योजनार्न्तगत वर्ष 2024-25 में ग्राम दुलहरा, विकासखण्ड सोहागपुर, में स्थापित कस्टम हायरिंग केन्द्र में उपलब्ध सुपरसीडर मशीन का उपयोग कर गेहूँ की उन्नत बोनी की जा रही है। पारम्परिक तरीकों से गेहूँ बोने के लिये किसानों को खेत की कई बार जुताई करनी पडती है, परन्तु सुपर सीडर मशीन इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल बना रही है।
उन्होंने बताया कि यह मशीन बिना अलग से जुताई किए, एक ही बार में खेत को तैयार कर खाद और गेहूँ के बीज की सीधी बुवाई कर देती है, डीजल और लागत में कमीः खेत में बार-बार ट्रैक्टर चलाने की जरूरत न होने से किसानों का जुताई खर्च कम हो जाता है और समय की बचत होती है। अंकुरण और पैदावार में सुधारः मशीन से बीज उचित गहराई पर गिरता है, और मिट्टी की नमी सुरक्षित रहती है, जिससे गेहूँ का अंकुरण बेहतर होता है और पैदावार बढती है। जमीन की उर्वरता में वृद्धि, मशीन पिछली फसल के अवशेषों को बारीक काटकर मिट्टी में मिला देती है, जो सड़कर जैविक खाद बनाते है और जमीन को उपजाऊ बनाते है।
#शहडोल #shahdol