मुरैना: ईश्वरी पुरा मानपुर से पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, ₹1.5 लाख के सोने के आभूषण बरामद कर भेजा जेल
Morena, Morena | May 14, 2026 मुरैना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिहोनिया थाना प्रभारी और उनकी टीम ने ईश्वरीपुरा मानपुर से एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।