हसनपुर: सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने हसनपुर नगर में रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया, गंदगी देखकर भड़के और लगाई फटकार
नगर के रोडवेज बस स्टैंड का सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया और रोडवेज बस स्टैंड पर तैनात सफाई कर्मी की जमकर क्लास लगाई। राजकीय रोडवेज बस स्टैंड का शुक्रवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केसी गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोडवेज बस स्टैंड में स्थित शौचालय में गंदगी।