हसनपुर: आदमपुर की गुरेठा नदी में ट्रैक्टर से खींचे गए मृत गोवंशीय पशु, वीडियो हुआ वायरल
गांव गुरैठा में नन्दी बिहार गोशाला में दो मृत गोवंशो को बांधकर ट्रैक्टर से खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी होते ही राष्ट्रीय गोसेवक संघ से जुड़े अनेक लोगों में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर गौशाला के तीन वीडियो वायरल हो रही हैं जिनमें एक वीडियो एक मिनट 12 सेकंड की है वीडियो में गौशाला के पास गड्ढे में पड़े गोवंश का शव दिखाई।