द्वारका: सागरपुर पुलिस ने नाला रोड के समीप से दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार; एक स्कूटी, मोबाइल व चाकू बरामद
सागरपुर थाना पुलिस ने नाला रोड के समीप से दो कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान प्रशांत और अविनाश निवासी द्वारका सेक्टर-1 की जेजे कॉलोनी के रुप में हुई है। दोनों चोरों के पास से एक स्कूटी, एक मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल किया गया एक बटनदार चाकू बरामद हुआ है। इनकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया है।