बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने शातिर जेब तराश को गिरफ्तार किया है। जो भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पॉकेटमारी की वारदात को अंजाम देता था। और नजर बचाकर पॉकेट से मोबाइल चोरी करके फरार हो जाता था इसकी पहचान मनसब उर्फ काना के रूप में हुई है। यह ईस्ट उत्तम नगर इलाके का रहने वाला है। इसके पास से दो मोबाइल और चाकू बरामद किया गया है।