टीकमगढ़: ANM प्रशिक्षण केंद्र में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की प्रेस वार्ता, मांगें पूरी न होने पर दी हड़ताल की चेतावनी
टीकमगढ़ जिला अस्पताल के ANM ट्रेनिंग सेंटर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रेस वार्ता की है। संघ ने अपनी आठ सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की घोषणा की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगे नहीं मानी गई तो 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।