टीकमगढ़: खरगापुर भेलसी रोड पर ई-रिक्शा से टक्कर, बाइक सवार दो लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर भेलसी रोड पर दो लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घायल के नाम रोहित और बालाराम बताए गए हैं, जो बल्देवगढ़ के निवासी हैं। परिजन ने बताया कि दोनों बाइक से खरगापुर से घर की ओर वापस आ रहे थे रास्ते में खरगापुर भेलसी रोड पर अचानक उनकी बाइक के सामने ई रिक्शा आ गया और i रिक्शा से टकरा कर दोनों घायल हो गए।