टीकमगढ़: सूरी खुर्द गांव में थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सूरी खुर्द गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम पहाड़ सिंह निवासी सूरी खुर्द गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत पर थ्रेसर मशीन से कम कर रहा था, इसी दौरान अचानक उसका हाथ थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया।