टीकमगढ़ जिले के मजना गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम जगदीश निवासी मजना बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति खेत से घर आ रहा था रास्ते में उसके ही परिवार के बल्लू और विनोद ने खेती के विवाद को लेकर जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।