बवानी खेड़ा: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 27 को बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव का करेंगे दौरा: जेजेपी जिला प्रधान जोगेंद्र
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला 27 जनवरी को बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करेंगे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। जेजेपी के जिला प्रधान जोगेंद्र बागनवाला व मीडिया प्रभारी शंकर आहूजा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री श्री चौटाला 27 जनवरी को गांव मढाना, सुई ,नाथुवास व खरक गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे