बवानी खेड़ा: गांव तालू में किया गया सांसद धर्मबीर सिंह के पिता भलेराम का अंतिम संस्कार
भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री धर्मबीर सिंह के पिता चौ. भलेराम का उनके पैतृक गांव तालू में मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे अतर सिंह ने अपने पिता को मुखाग्रि दी। अंतिम संस्कार में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, हिसार से सांसद बृजेन्द्र सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ मौजूद रहे।