बवानी खेड़ा: गांव कलिंगा में विधायक बिसम्बर वाल्मीकि ने किया नवनिर्मित गली का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का प्रयास है कि गांव का भी शहरों की तर्ज पर विकास हो। इसी के चलते गांवों में ई-लाइब्रेरी, व्यायामशाला, बड़े गांवों में सीवरेज सिस्टम और फिरनियों पर लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्राथमिकता के आधार पर गांवों में गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है।