बवानी खेड़ा: गांव कुंगड़ में अपना रूपया ब्याज सहित लेने की मांग को लेकर किसानों का धरना 22वें दिन भी रहा जारी
धरनारत्त किसानों को संबोधित करते हुए चांदीराम कुंगड़ ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों व बैंक प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द किसानों से धोखाधड़ी से लूटा गया रूपया उन्हे वापिस करवाएं, ताकि किसान अपनी खेती-बाड़ी के कार्य में जुट सकें। लेकिन अधिकारी इसके उल्ट कार्य करते हुए किसानों से ही धरना खत्म करने की बात कह रहे है, जो कि सरासर गलत है।