बवानी खेड़ा: दो फरवरी को आईटीआई भिवानी में रोजगार मेले का होगा आयोजन
राजकीय आईटीआई में दो फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में आशीर्वाद पाइप भिवाडी राजस्थान, हनीवेल इंडिया लिमिटेड गुरुग्राम, टाटा मोटर्स पंतनगर उतराखंड भाग लेंगी। इस रोजगार मेले में आईटीआई पास विद्यार्थी जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष है वे भाग ले सकते हैं।