पचरुखी: शराब तस्करी मामले में अरजल गांव से अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पचरुखी पुलिस ने मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के अरजल गांव से शराब तस्करी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सन्नी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बंदी अरजल गांव निवासी कृष्णा यादव का पुत्र धनंजय यादव है। जो पचरुखी थाना कांड संख्या 32/25 का नामजद आरोपी है।