पचरुखी: पचरुखी में जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन हुआ
पचरुखी प्रखंड परिसर स्थित जीविका भवन में मंगलवार की दोपहर दो बजे जीविका दीदी अधिकार केन्द्र का उद्घघाटन प्रमुख तारा देवी और अंचलाधिकारी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जीविका परियोजना प्रबंधक सोनू कुमार ने बताया कि यहां घरेलू हिंसा अथवा प्रताड़ना की शिकार महिलाओं को अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराने की सुविधा होगी।