पचरुखी: हरदिया पासवान चौक से चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई
सराय थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर दो बजे हरदिया पासवान चौक के समीप सघन वाहन जांच किया। इस दौरान चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक लक्ष्मीपुर निवासी राहुल कुमार है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से बाइक को लेकर पूछताछ की जा रही है।