बुहाना: बुहाना की राजकीय चमेली देवी स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में 410 विद्यार्थियों की जांच
बुहाना की राजकीय चमेली देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य चेकअप कैंप का आयोजन हुआ। शिविर के मुख्य अतिथि बुहाना खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयवीर भगासरा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल मंजू प्रतिभा ने की। इस दौरान 410 बच्चों की जांच की गई।