बुहाना: बुहाना के निजी ITI में नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व सांसद संतोष अहलावत रहीं मुख्य अतिथि
बुहाना के निजी ITI में शनिवार को नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थान सचिव विनोद कुमार ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद संतोष अहलावत व विशिष्ट अतिथि कैप्टन रामावतार यादव, मनोज यादव व राजपाल तंवर रहे। पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने बच्चों को मतदान के बारे में विशेष जानकारी दी।