बुहाना: सिंघाना पुलिस थाने में युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने का मामला कराया दर्ज
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का एक मामला सिंघाना थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की युवती ने पिलानी निवासी अजय पुत्र कर्णसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।