बुहाना: खेतड़ी के खनन क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 ओवरलोड डंपर को जब्त कर ₹3 लाख का वसूला जुर्माना
ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने को लेकर रविवार को प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान खनन क्षेत्र से छह ओवरलोड डंपरों को जब्त कर तीन लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। प्रदेश सरकार की सौ दिवसीय कार्य योजना के तहत अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर चलाए विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की