बुहाना: थली ग्राम पंचायत के हमीरवास में शिव मंदिर के पास बने ट्यूबवेल का पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने किया उद्घाटन
थली ग्राम पंचायत के हमीरवास में शिव मंदिर के पास बने ट्यूबवेल का शनिवार को पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने उद्घाटन किया। दरअसल पूर्व में शिव मंदिर पर पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक सुभाष पूनिया को अवगत कराया था। इसी को लेकर विधायक सुभाष पूनिया ने इस ट्यूबवेल का निर्माण विधायक निधि से करवाया है।