रायडीह: सदियों पुराना वासुदेव कोना शिव मंदिर, जहां एक रात में शिवलिंग निर्माण की है मान्यता
Raidih, Gumla | Aug 17, 2026 रायडीह। प्रखंड क्षेत्र के वासुदेव कोना में स्थित पौराणिक शिव मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सदियों पुराने इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं इसे क्षेत्र के अन्य शिवालयों से अलग पहचान देती हैं। सावन के महीने में यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है और दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए पहुंचते