शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा माँ बेल्हा देवी धाम में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए , नवरात्रि से एक दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रविन्द्र प्रताप सिंह के साथ माँ बेल्हा देवी धाम में नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।