"प्रतापगढ़ में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपनी जमीन बेचकर 1 करोड़ रुपए दान देने वाले सियाराम उमरवैश्य का निधन हो गया। वह 78 साल के थे। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है।
शहर की सियाराम कॉलोनी निवासी सियाराम उमरवैश्य ने अक्टूबर 2018 में अपनी 16 विश्वा जमीन बेच दी थी। उन्होंने परिवार और रिश्तेदारों से करीब 15 लाख रुपए उधार भी लिए। इस तरह जुटाई गई कुल 1 करोड़ रुपए की राशि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत को सौंपी थी। यह दान राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने से पहले दिया गया था
"सियाराम उमरवैश्य 12 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। उन्होंने मंडल कार्यवाह, जिला संघ चालक और संघ प्रचारक के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं। इमरजेंसी के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।"