रायडीह: रायडीह थाना में प्रेस वार्ता के बाद एक लाख 30 हजार के जाली नोटों के साथ तीन लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Raidih, Gumla | Jul 5, 2025 शुक्रवार शाम गुमला पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि एक सफेद अर्टिगा कार में कुछ लोग जाली नोट लेकर गुमला से जशपुर की ओर जा रहे हैं। छापामारी दल द्वारा रायडीह थाना गेट पर बेरिकेटिंग कर वाहन चेकिंग शुरू की गई।इसी दौरान गुमला की ओर से सफेद रंग की अर्टिगा कार थाना गेट पर पहुंची। जांच करने पर 130000 के नकली नोट बरामद किए गए। जिसे छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था।