उदयपुर धरमजयगढ़: CISF गेट और धरमजयगढ़ से बाइक चुराने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शराब पार्टी और ऐश-ओ-आराम के लिए करते थे चोरी
घरघोड़ा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो पल्सर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त दोनों मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब 1.80 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा।