रमना: कुएं में मिला 13 वर्षीय किशोरी का शव, इलाके में फैली सनसनी
Ramna, Garhwa | Aug 20, 2026 रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव में दो दिनों से लापता 13 वर्षीय किशोरी उर्मिला कुमारी का शव 20 अगस्त को कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका अशोक यादव की पुत्री थी। बताया गया कि उर्मिला पिछले दो दिनों से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान कुएं में उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची