रमना प्रखंड मुख्यालय में जाम और अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। मुख्य पथ, शहीद भगत सिंह चौक, हरि गणेश मोड़ और सर्वेश्वरी चौक के पास लगातार लग रहे जाम को देखते हुए बीते सप्ताह प्रमुख करुणा सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक में सीओ विकास पांडेय समेत जनप्रतिनिधि और दुकानदार मौजूद थे। सर्वसम्मति से एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने, दुकानों के बाहर साम