रमना प्रखंड के सिलीदाग पंचायत में ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और श्रमिकों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। वे सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के