*बहू पर मारपीट व आत्महत्या की धमकी का आरोप, सास ने लगाई गुहार*
*बीमार सास-ससुर को जेल भिजवाने की धमकी, पहले पति पर किया था चाकू से वार*
*इज्जतनगर, बरेली।* काकरटोला निवासी फरहत जहां पत्नी राशिद हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्रवधू फिजा पत्नी फैज हुसैन पर गाली-गलौज, मारपीट व आत्महत्या कर फंसाने की धमकी का आरोप लगाया है।
फरहत के अनुसार पुत्रवधू फिजा आए दिन लड़ाई-झगड़ा करती है। सास-ससुर को गंदी-गंदी गालियां देती है और पति फैज से हर समय झगड़ती रहती है। आरोप है कि फिजा रात-दिन मोबाइल पर लड़कों से चैटिंग करती है। मना करने पर आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने व जेल भिजवाने की धमकी देती है।
पीड़िता ने बताया कि वह वृद्ध व बीमार है तथा पति राशिद हुसैन हार्ट व डायबिटीज के मरीज हैं। फिजा काफी हिंसक प्रवृत्ति की है। वर्ष पूर्व फिजा ने पति फैज की गर्दन पर छुरी से वार किया था। फैज ने हाथ से छुरी पकड़ ली, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई थी।
23-04-2026 को फिजा ने सास के साथ अभद्र व्यवहार किया। मना करने पर गाली-गलौज व मारपीट कर परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देकर चली गई।
पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
_दिनांक: 09.06.2026_
_प्रार्थिनी- फरहत जहां पत्नी राशिद हुसैन_
#वायरलनयूज़ #SSPBareilly #bareillypolice