Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

वायरलनयूज़

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने आमिर खान को बनाया बरेली का जिला उपाध्यक्ष
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत आमिर खान को जिला उपाध्यक्ष, बरेली नियुक्त किया गया है। आमिर खान निवासी 72, रहपुरा चौधरी, रोड नंबर-1, इज्जतनगर, बरेली हैं। उनकी नियुक्ति पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई।
मुख्तार अहमद ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा समाज के हर वर्ग तक अपनी विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुंचाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आमिर खान की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली और समाजसेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आमिर खान अपने नए पद का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करते हुए बरेली जिले में संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आमिर खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बरेली में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
जारीकर्ता :
मुख्तार अहमद
प्रदेश संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश
ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी

#पीसकमेटीऑफ़इंडिया 
#ब्रेकिंगखबर 
#वायरलनयूज़

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने आमिर खान को बनाया बरेली का जिला उपाध्यक्ष बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत आमिर खान को जिला उपाध्यक्ष, बरेली नियुक्त किया गया है। आमिर खान निवासी 72, रहपुरा चौधरी, रोड नंबर-1, इज्जतनगर, बरेली हैं। उनकी नियुक्ति पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई। मुख्तार अहमद ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा समाज के हर वर्ग तक अपनी विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुंचाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आमिर खान की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली और समाजसेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आमिर खान अपने नए पद का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करते हुए बरेली जिले में संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आमिर खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बरेली में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। जारीकर्ता : मुख्तार अहमद प्रदेश संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी #पीसकमेटीऑफ़इंडिया #ब्रेकिंगखबर #वायरलनयूज़

Bareilly, Bareilly | Jun 22, 2026

नगर निगम कार्यालय में हंगामा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमले का आरोप
बरेली। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर नगर निगम कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान हंगामा होने का मामला सामने आया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने सफाई कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारियों और अन्य लोगों पर कार्यालय में घुसकर अभद्रता, गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया है।
डॉ. भानु प्रकाश पुत्र शिवचरन लाल निराला द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, सोमवार 22 जून 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह, सीएसआई महेंद्र प्रताप सिंह राठौर एवं अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सफाई व्यवस्था संबंधी बैठक चल रही थी। इसी दौरान स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशीष पुत्र विनोद, कार्यवाहक सफाई नायक वार्ड-62 हेमंत कुमार पुत्र अनिल तथा अन्य लोग कथित रूप से जबरन कार्यालय में घुस आए।
आरोप है कि आरोपितों ने अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई का प्रयास किया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कुर्सी फेंकी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद डॉ. भानु प्रकाश ने हेमंत कुमार, राहुल राजे, विशाल, नैतिक, कृष्णा और आशीष पुत्र विनोद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल यह आरोप नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर लगाए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया था और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#वायरलनयूज़ 
#BAREILLYNEWS 
#बरेलीपुलिस 
#नगरनिगमबरेली

नगर निगम कार्यालय में हंगामा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमले का आरोप बरेली। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर नगर निगम कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान हंगामा होने का मामला सामने आया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने सफाई कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारियों और अन्य लोगों पर कार्यालय में घुसकर अभद्रता, गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया है। डॉ. भानु प्रकाश पुत्र शिवचरन लाल निराला द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, सोमवार 22 जून 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह, सीएसआई महेंद्र प्रताप सिंह राठौर एवं अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सफाई व्यवस्था संबंधी बैठक चल रही थी। इसी दौरान स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशीष पुत्र विनोद, कार्यवाहक सफाई नायक वार्ड-62 हेमंत कुमार पुत्र अनिल तथा अन्य लोग कथित रूप से जबरन कार्यालय में घुस आए। आरोप है कि आरोपितों ने अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई का प्रयास किया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कुर्सी फेंकी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद डॉ. भानु प्रकाश ने हेमंत कुमार, राहुल राजे, विशाल, नैतिक, कृष्णा और आशीष पुत्र विनोद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह आरोप नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर लगाए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया था और पुलिस मामले की जांच कर रही है। #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #बरेलीपुलिस #नगरनिगमबरेली

Bareilly, Bareilly | Jun 22, 2026

Latest वायरलनयूज़ News Videos - Watch the Latest News of August 2, 2026 | Public App