#खेत_की_मेढ_को_लेकर_संघर्ष..
भरतपुर। जिले के हलैना थाना क्षेत्र के गाँव भूतौली में खेत की मेढ को हल से जोतने का विरोध करने पर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पीड़ित हाकिम सिंह जाट द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, 2 अक्टूबर की सुबह उनके खेत की मेढ तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने उनके भाई धर्मेंद्र, बेटों पवन व विवेक और पत्नी मंजू के साथ जमकर मारपीट की तथा महिला को बाल पकड़कर ज़मीन पर पटक दिया। इसके बाद जब पीड़ित शिकायत दर्ज कराने थाने गया, तो आरोपी लाठी-डंडे और फरसा लेकर उनके घर में घुस आए और परिजनों पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट के साथ ही सोने की चेन छीनने और थाने जाने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामला दर्ज कर मेडिकल और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।