गिरिडीह: बनियाडीह सीसीएल साइडिंग में कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे
बनियाडीह सीसीएल के सीपी साइडिंग से कोयला लेकर जा रहे मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए थे। मंगलवार को 4 बजे इसे पटरी पर लाया जा सका था।यह हादशा गिरिडीह से धनबाद जाने वाले रास्ते मे बरवाडीह के समीप रेलवे ब्रिज के पास हुआ था।इस बाबत सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी राज्यवर्धन ने बताया कि रविवार दोपहर ही यह माल गाड़ी पटरी से उतरी थी।